बीकानेर के छात्रो का सुयश, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह में जारी मेरिट लिस्ट के शीर्ष स्थानो पर कब्जा


  • बीकानेर
  • इलेक्ट्रानिक इन्स्ट्रूमेनटेशन एवम कंट्रोल इन्जीनियरिंग विभाग, इंजीनियरिंग कालेज बीकानेर के छात्रो का राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह हेतु सत्र 2018-19 के लिये जारी मेरिट लिस्ट के शीर्ष स्थानो पर कब्जा
  • राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के 22 जनवरी 2021 को प्रस्तावित दशम दीक्षांत समारोह को देखते हुए हाल ही 7 नवम्बर 2020 को सत्र 2018-19 मे उत्तीर्ण छात्रो की वरीयता सूची जारी की गयी है। इस सूची मे इंजीनियरिंग कालेज बीकानेर के इलेक्ट्रोनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एवम कंट्रोल विभाग की छात्रो ने पिछले वर्षो की भाति इस वर्ष भी शीर्ष स्थानो पर कब्जा जमा कर अपनी श्रेष्ठता साबित कर डाली है।
  • इलेक्ट्रोनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एवम कंट्रोल विभाग, इंजीनियरिंग कालेज बीकानेर की दिव्या श्रीमाली पुत्री अर्जुन श्रीमाली ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है वही इसी विभाग के पंकज दाधीच ने दूसरे स्थान पर कब्जा करते हुए रजत पदक अपने नाम कर लिया है। राजश्री श्रीमाली पुत्री मुन्नालाल श्रीमाली ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे विश्वविद्यालय मे पांचवा स्थान प्राप्त किया है। इलेक्ट्रोनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एवम कंट्रोल इंजिनियरिंग विभाग अपने मेधावी छात्रो के बेहतरीन प्रदर्शन से गौरांवित है और इन छात्र- छात्राओ के ऊज्जवल भविष्य की कामना करता है।