पलटी कार, बाल-बाल बचे युवक-युवती


  • अजमेर.
    जयपुर रोड घूघरा घाटी में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार टाटा सफारी डिवाइडर से टकरा कर दूसरी तरफ पलट गई। कार में युवक-युवती सवार थे। हालांकि राहगीर की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल कार को सीधा कर लिया।
  •  

    मंगलवार सुबह 7 बजे जयपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार टाटा सफारी कार घूघरा घाटी पर अचानक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार में युवक-युवती सवार थे। यहां आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। राहगीर की मदद से सड़क पर पलटी कार को उठाया। हालांकि कार सवार युगल को मालूमी चोट आई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने कार को साइड में करवाया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।

 

टल गया हादसा

  • सुबह 7 बजे जिस तरह जयपुर रोड पर कार पलटी बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि दुर्घटना के वक्त तेज रफ्तार कार के आगे पीछे कोई अन्य वाहन नहीं था। अन्यथा गंभीर हादसा पेश आता। गौरतलब है कि सुबह के समय जयपुर रोड पर किशनगढ़ व जयपुर जाने वाले वाहनों को दबाव रहता है।