कोटगेट पुलिस ने अभी-अभी छापेमारी करते हुए जुआ खेल रही 2 महिला सहित 8 जनों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हजारों रूपए भी जब्त किए है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रही 2 महिला सहित 6 पुरूषों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 56 हजार रूपए भी बरामद किए है। फिलहाल पुलिस की कार्यवाही जारी है।