ईसीबी में धरना समाप्त, कर्मचारियों को वेतन स्वीकृत ,राज्य सरकार ने  माँगें मानी, देखें ख़बर


  • अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर को  वेतन न मिलने के कारण चल रहे अनशन एवं धरना-प्रदर्शन को  आज कार्मिकों ने  राज्य सरकार से प्राप्त वेतन स्वीकृति  आदेश के पश्चात समाप्त कर दिया । स्वयं प्राचार्य डॉ जय प्रकाश भामू  ने आज मुख्य द्वार पर ताला खोला ।
  • रेक्टा अध्यक्ष डॉ. शौकत अली ने बताया सरकार की ओर से तकनीकी शिक्षा सचिव श्रीमती शुचि  शर्मा ने आदेश जारी करके  सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों के 7 माह से लंबित वेतन भुगतान के आदेश जारी किए।
  • रेक्टा प्रवक्ता डॉ महेन्द्र व्यास ने बताया कि   पिछले  7 महीनों से कर्मचारी  वेतन को तरस रहे थे माँग मानने के साथ ही महाविद्यालय में जश्न का माहौल हो गया सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों आपस में गले लगे एवं गुलाल लगाकर सरकार के निर्णय का स्वागत  किया एवं इस आंदोलन के दौरान प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले  सभी का आभार व्यक्त किया।
  • राज्य सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , तकनीकी शिक्षा मंत्री, ऊर्जा मंत्री डॉ बी.डी.कल्ला  का आभार वयक्त करने वालो में  डॉ ओ.पी.जाखड, डॉ मनोज कुडी, राजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ देवेन्द्र गहलोत, सहित समस्त कर्मचारी थे ।