नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में नाबालिगा से देह शोषण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध पीडि़ता के पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी जांच थानाधिकारी फुलचंद शर्मा कर रहे है। परिवादी का आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री को सर्वोदय बस्ती निवासी अनिल मेघवाल ने शादी का झांसा देकर जुलाई 2020 से देह शोषण किया। पुलिस द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार 376, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।