प्रदेश में मूसलाधार बारिशसे आमजन के साथ अन्नदाताओं के चेहरे पर भी खुशी है। लगभग सभी जिलों में मेघ भाद्रपद मास में पूरी तरह से मेहरबान हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून पश्चिमी राजस्थान की ओर रूख करने वाला है। इससे पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। दरअसल वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान में बना हुआ है, अब इसके जल्द ही पश्चिमी राजस्थान की ओर बढऩे की संभावना है। इस तंत्र का प्रभाव मंगलवार से पूर्वी राजस्थान में कम होगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान में इसे तीन-चार दिन बने रहने की संभावना है। उधर अत्यधिक भारी बारिश के बाद बांसवाड़ा जिले में माही बांध के 16 गेट को खोल गया है।
यहां किया अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सिरोही, उदयपुर, जैसलमेर और जोधपुर में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के 2 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर और जालौर जिले में कहीं- कहीं पर भारी से भारी बारिश हो सकती है।
I blog often and I really appreciate your content.
This great article has truly peaked my interest.
I’m going to bookmark your blog and keep checking for new
information about once a week. I opted in for your Feed as well. https://npseniorliving.com/assisted-living/senior-living-homes