- जयपुर. बिहार में मुफ्त कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) के बीजेपी के चुनावी वादे पर अब सियासत तेज हो गई है. बिहार के बाद अब राजस्थान में भी कोरोना वैक्सीन को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह देश के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त वैक्सीनेशन (Free vaccination) की घोषणा करे. इस मुद्दे पर केंद्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की घोषणा के बाद से कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो रखी है.


- सीएम अशोक गहलोत ने इस मसले को लेकर ट्वीट किया कि ”मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वह देश के हर नागरिक को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त वैक्सीनेशन की अविलंब घोषणा करें. क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में फ्री वैक्सीनेशन का चुनावी वादा किया है. इससे पूरे देश के लोगों के मन में कंफ्यूजन पैदा हो गया है.
वैक्सीन आते ही टीकाकरण के इंतजाम किए जाएंगे
- इससे पहले सोमवार को कोरोना जनआंदोलन पर संवाद के दौरान भी सीएम गहलोत ने वैक्सीन का मुद्दा उठाया और कहा कि कोरोन वैक्सीन आने पर इसे लगाने के लिए अभी से तैयारी की जानी चाहिये. गहलोत ने कहा कि हम केंद्र सरकार के संपर्क में हैं. वैक्सीन आते ही टीकाकरण के इंतजाम किए जाएंगे. वैक्सीन को लेकर भगदड़ नहीं मचे इसका समुचित प्रबंधन किया जायेगा.
लोकतंत्र के सभी स्तंभ खतरे में हैं
- सीएम अशोक गहलोत ने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी शासन के दौरान देश में जो हो रहा है उस पर गहरी चिंता जताई है. उनकी चिंताएं पूरे देश से साझा हैं कि मुश्किल से मिला हुआ देश का लोकतंत्र खतरे में है. लोकतंत्र के सभी स्तंभ खतरे में हैं.