रामदेवरा धाम दर्शन करने जा रहे श्रृद्धालुओं से भरा वाहन आज तड़के जैसलमेर जिले में पलट गया। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। चीख पुकार के बीच पुलिस और वहां से गुजर रहे अन्य लोगों को घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा रामदेवरा थाने के नजदीक ही हुआ। पुलिस ने बताया कि शहर एवं आसपास के अन्य जिलों से रामदेवरा धाम आए श्रृद्धालु एक ही वाहन में सवार थे।
अचानक वाहन चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे में वाहन के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। सात अन्य सवारियां भी घायल हो गई। उनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उधर उदयपुर जिले में भी एक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मादडी—एकलिंगपुरा हाइवे पर स्थित पुलिस पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रक पुलिया पर अचानक बेकाबू हो गया और सीधे नीचे आ गिरा।
चालक का शव ट्रक के नीचे ही दब गया। जिससे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। उसकी पहचान कर परिजनों को देर रात ही सूचना दी गई। दो अन्य हादसे गुजरे चौबीस घंटे मे जयपुर में हुए। हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।