श्रम निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार


बीकानेर। बीकानेर में एसीबी की ओर से कार्यवाही करते हुए एक श्रम निरीक्षक को आठ हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डीजीपी बी एल सोनी के निर्देशन में भ्रष्टाचार ब्यूरो के अति पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया ने कार्यवाही करते हुए श्रम निरीक्षक खेमचंद को ट्रेप किया है।बताया जा रहा है कि रिपोर्ट सही करने की एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी।