रानीबाजार में 15 दिन से खड़ी है ये लावारिस बाइक, किसी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करे


  •  बीकानेर। 
  • रानी बाजार चौपड़ा कटला क्षेत्र में पिछले 15 दिन से एक बाइक खड़ी है, जिसकी नम्बर प्लेट नहीं है, लेकिन चैसिस नम्बर हैं। यहां रहने वाले गौरव वर्मा ने बताया कि पिछले 15 दिन से खड़ी इस बाइक को लॉक किया हुआ है, पीछे वाली नम्बर प्लेट नहीं है। आगे वाली टूटी हुई है।
  • इस बाइक के सम्बंध में कोटगेट थाने को भी सूचना दे दी गई है, लेकिन थाने वाले कह रहे हैं कि इसे लेकर आओ। गौरव का कहना है कि हम इस लॉक बाइक को कैसे ले जा सकते हैं। गौरव ने बताया कि MBLHA11ABD9M00650 चैसिस नम्बर वाली इस गाड़ी को लेने कोई नहीं आया है। इस संबंध में किसी तरह की जानकारी के लिए गौरव वर्मा ( 8949069373) से संपर्क किया जा सकता है।