
बीकानेर में डेंगू पसार रहा पैर, मिलने लगे रोगी हो जाएं सावधान
मौसमी बीमारियों का एक बार फिर कहर बीकानेर में टूटा है अभी करो ना का असर थोड़ा कम हुआ है तो वहीं पशुओं में फैली लंपी स्किन बीमारी भी बहुतायत में बीकानेर जिले में चल रही है जिसके कारण है पशु बेमौत काल का ग्रास बन रहे हैं। पशुओं की मौत की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है वहीं प्रशासन भी अपने स्तर पर बड़ी कार्य कर रहा है लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है इसके विपरीत मौसमी बीमारियों में अब डेंगू ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक सितंबर महीने में ही 34 मरीज डेंगू के बीकानेर जिले में पाए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अपने घरों के आसपास गंदा पानी इकट्ठा ना होने दें जगह को साफ सुथरा रखें दवाई का छिड़काव करें जिससे मच्छर नहीं होंगे जिसके कारण इन बीमारियों पर रोक कर भी लग सकेगी।


