राशिफल : मकर राशि वाले जातकों को अर्थ आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, रुका धन वापस मिलेगा, जानें अन्य राशियों का हाल

rasi

  • ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य और बुध कन्‍या राशि में हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। केतु और गुरु धनु राशि में हैं और शनि मकर राशि में बने हुए हैं। मंगल और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। बहुत जल्‍दी एक बड़ा परिवर्तन होने वाला है। राहु-केतु का बदलाव होने वाला है। गुरु अकेले स्‍वग्रही हो जाएंगे। वह भी एक अच्‍छा परिवर्तन माना जाएगा। मंगल और शनि का वक्री होना अभी भी ठीक नहीं है। ग्रहों की मध्‍यम स्थिति कही जाएगी। अपना ध्‍यान रखें। ईश्‍वर में आस्‍था रखें।

राशिफल
  • मेष-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। आपका बचाव पक्ष कमजोर है। ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य पर विशेष ध्‍यान दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल वस्‍तु पास रखें।
  • वृषभ-रोजी रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार सब अच्‍छा है। गणेश जी की वंदना करें।
  • मिथुन-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम की भी अच्‍छी स्थिति है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप आगे बढ़ रहे हैं। पीली वस्‍तु का दान करें।
  • कर्क-भावुक होकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार सब मध्‍यम है। बहुत धैर्यपूर्वक चलने की आवश्‍यकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • सिंह-घर में कोई उपद्रव न हो। भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी में कोई खलल न पड़े। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार सब ठीक चल रहा है। बस घर में बहुत सुलझे हुए तरीके से पेश आएं। पीली वस्‍तु पास रखें।
  • कन्‍या-किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। अपनी योजनाओं को लागू करने का समय आ गया है। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
  • तुला-स्थिति ठीक है लेकिन अभी निवेश न करें। जुआ,सट्टा,लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करें।
  • वृश्चिक-भाग्‍यवश कोई काम बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। लेकिन प्रेम,व्‍यापार आपका सही चल रहा है। मां काली की शरण में बने रहें।
  • धनु-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च और धन को लेकर परेशान हो सकते हैं। अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक,प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम कहा जाएगा। कोई भी सफेद वस्‍तु दान करें।
  • मकर-अर्थ लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका धन वापस मिलेगा। नए स्रोतों से भी धन आएगा। प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापार अच्‍छा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। लाल वस्‍तु का दान करें।
  • कुंभ-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजकीय कार्यों में आपको विजय मिलेगी। प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। शनिदेव की अराधना करें।
  • मीन-जोखिम से उबर चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अच्‍छे दृष्टिकोण से शुरू करें। अच्‍छा दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना और हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए अच्‍छा रहेगा।