स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र सिंह शेखावत एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह राजवी की अगुवाई में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी से दिल्ली में उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उनके साथ रवि पारीक जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो शहर, छात्र नेता जिग्नेश मीणा जैरी एवं केशव मेहरा कृषि विज्ञान केन्द्र लूणकरणसर मौजूद रहे। इस दौरान बीकानेर के युवा नेतृत्वकारी युवाओं ने टिड्डी हमले को प्राकृतिक आपदा मानने पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी एवं कृषि मंत्रालय का आभार प्रकट किया यह जानकारी डॉ जितेन्द्र सिंह शेखावत के अनन्य मित्र सोशल एक्टिविस्ट डूंगर सिंह तेहनदेसर ने साझा की हमारे संवाददाता से