
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस 29 अप्रैल पर विशेष
Rajasthan live 24×7 दुनियाभर में 29 अप्रैल का दिन अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे महान डांसर जीन जार्ज नावेरे के जन्मदिन के अवसर पर सेलिब्रेट किया है।
डांस केवल मनोरंजन का एक साधन नहीं है बल्कि यह भावनाओं को अभिव्यक्त करने का साधन भी रहा है। फिर वह किसी के प्रति आक्रोश हो या कुछ हासिल करने का उमंग और जश्न, आप अपने हर भाव को दूसरों तक पहुंचाने के लिए डांस का सहारा ले सकते हैं। यही नहीं, डांस के माध्यम से समाज में जागरुकता फैलाने का काम भी बरसों से किया जाता रहा है।
महान नृतक जीन जार्ज नावेरे के जन्मदिन पर UNESCO के इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट की अंतरराष्ट्रीय डांस कमेटी ने 29 अप्रैल 1982 को यह दिन मनाने को घोषणा की थी। जिसके बाद से हर साल इस दिन को धूमधाम से पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस का उद्देश्य ना केवल दुनिया के सभी डांसर्स का प्रोत्साहन बढ़ाना है, बल्कि लोगों में इन सभी नृत्य स्वरूपों के प्रति जागरुकता फैलाना भी है।


