छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्रके 525 आरडी में एक लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 507 आरडी का निवासी युवक का शव मिला है। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव का नहर से बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया है। मृतक युवक 507 आरडी निवासी पीरूसिंह (25) पुत्र गोविन्दंिसह की रविवार को छतरगढ़ पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।