
Unlock 4: देश में नहीं टला है कोरोना का खतरा, कहीं धारा-144 तो कहीं फिर से लगेगा लॉकडाउन
राजस्थान
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राजस्थान सरकार ने 11 जिला मुख्यालयों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 लगा दी है। इसके अलावा पांच से ज्यादा लोगों के समूह में इकट्ठा होने पर रोक लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।
कोविड-19 संक्रमण की गंभीर स्थिति के मद्देनजर जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, उदयपुर, सीकर, पाली और नागौर जिलों के मुख्यालय वाले शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 के तहत पांच से ज्यादा व्यक्तियों के एक साथ इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा।
छत्तीसगढ़
रायपुर में समेत कई प्रमुख शहरों में एक बार फिर 21 सितंबर की रात 9:00 बजे से 28 सितंबर की रात 12:00 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जिला प्रशासन ने रायपुर को पूर्ण कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दूध, मेडिकल और पेट्रोल पंप को निर्धारित समय तक खोलने की अनुमति होगी।
मुंबई
चंडीगढ़


