नहीं रहे शहर के जाने-माने चिकित्सक, बीमारी के बाद हुआ निधन


बीकानेर।

 


 

बीकानेर शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ ललित सिंगारिया अब नहीं रहे। मिली जानकारी के अनुसार लंबी बीमारी के बाद आज उनका निधन हो गया ।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वे कैंसर रोग से पीड़ित थे ।गौरतलब रहे कि डॉ ललित सिगारिया बीकानेर जिले के जाने-माने चिकित्सकों में से एक थे। उनके निधन पर  समाजसेवी संगठनों, चिकित्सकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया। गौरतलब रहे कि वे कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे।