मिंडा महाराज बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में जीते शर्मा, बिन्नानी रहे उपविजेता


बीकानेर। मिण्डा महाराज बैडमिंटन अकेडमी द्वारा आयोजित स्व. मिन्ड़ा महाराज़ बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में हुआ। समापन समारोह 29 अगस्त 21 को हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस नेता बिशनाराम सियाग ने की। समारोह के मुख्य अथिति व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल किशोर जोशी, विशिष्ट अथिति के रूप में माइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चुरा व बृजमोहन रामावत थे। अन्य अथितियो में जेपी व्यास , डॉ. अभिषेक बिन्नानी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर 19 वर्ग का फाइनल खेला गया। जिसमे वंश शर्मा ने शैलेश आचार्य को हराया। अन्य वर्गों में अंडर 17 बॉयज वर्ग में वंश शर्मा विजेता व जागृत बिन्नानी उपविजेता रहे वहीं महिला वर्ग में प्रतिष्ठा विजेता तथा पूनम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में वंश शर्मा विजेता तथा जाग्रत उपविजेता रहे। प्रतियोता में परतोषिक के रूप में 11000 रूपए की राशि वितरित की गई।