
श्यामसुंदर ने की हासिल 21वीं रैंक, धड़कने तेज,सुबह होने का इंतजार
बीकानेर। पैरालपिंक में खेलने गए बीकानेर के लाल श्याम सुंदर स्वमाी का कल सुबह यूएसए के खिलाड़ी के साथ मैच होगा। जिसका बीकानेर सहित पूरे देश के लोगों को इंतजार है। सुबह साढ़े छ बजे होने वाले मैच से पहले बीकानेरवासियों की धड़कने तेज है और बेसब्री से लोग सुबह होने का इंतजार कर रहे है। ओलंपिक में मिले गोल्ड मेडल के बाद बीकानेर के श्याम सुंदर से सभी को उम्मीदे है। बता दे कि कल होने वाला मैच सुबह साढ़़े छ: बजे होगा और डीडी स्पोर्टस पर लाइव दिखाया जाएगा। बीकानेर में एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी मे सभी खिलाड़ी एक साथ मैच देखगें। यह मैच 30 मिनट का होता है। आज हुए मुकाबले में भी बीकानेर श्यामसुंदर ने 21वीं रैंक हासिल की थी।


