बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाका क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। मृतक के गले पर चाकू से वार किया गया है। रताणी व्यासों के श्मसान के पास आपस में भंवरलाल व उसके दोस्त विजय में बोलचाल हो गई। इस दौरान तैस में आकर विजय ने भंवरलाल के गले पर चाकू से वार कर दिए। इस दौरान भंवरलाल गंभीर घायल हो गया। जिसे ट्रोमा सेन्टर लाया गया है। जहां भंवरलाल की मौत हो गई।