फड़ बाजार में ठेले वालों और पुलिस में हुई झड़प, ठेले वालों ने रोड पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन, देखे वीडियो


पुलिस और ठेले वालों के बीच झडप हो जाने की खबर सामने आयी है । घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के फड़बाजार के पास की है । जहां पर ठेले और पुलिस वालों के बीच सामान को लेकर झड़प हो गयी है । ठेले वालों का आरोप है कि पुलिस रोज बेवजह परेशान करती है और उनका सामान उठाकर ले जाती है । जिसके चलते आज परेशान ठेले वालों ने रोड़ पर जाम लगा दिया । जिसके बाद ठेले वालों की पुलिस से झड़प हो गयी है । इस सम्बंध में कोटगेट थाने के बनवारी लाल ने बताया कि साढ़े आठ नौ बजे तक ठेले वाले खड़े थे । कई मर्तबा समझा देने के बाद भी ठेले वालों यहीं खड़े रहते थे । हालांकि बनवारी लाल ने किसी भी झड़प होने से इंकार किया है ।