एक बाइक पर 5 लोग सवार, जीप से हुई भिड़ंत में गई एक की जान, 3 की हालत नाजुक


 

श्रीगंगानगर। जिले के रायसिंहनगर पुलिस थाना क्षेत्र में जीप व बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की जान चली गई, वहीं तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा रायसिंहनगर के ठाकरी गांव के पास हुआ। जहां जीप व बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा पूर्णतया लापरवाही के चलते हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर 5 लोग सवार थे। हादसे में एक की जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।