ACB की अंधाधुंध छापेमारी, कई व्यापारी अफसर चपेट में


जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को 4 अफसरों पर कार्रवाई के लिए जयपुर, जोधपुर और चित्तौड़गढ़ सहित करीब 14 जगहों पर छापेमारी की। यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा होना बताया जा रहा है। इनमें जोधपुर के सूरसागर थाने में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा भी शामिल हैं। इसके अलावा जयपुर में जेडीए के एक्सईएन, चित्तौड़गढ़ में डीटीओ मनीष शर्मा, बाड़मेर में परिवहन अधिकारी और एक ट्रैवल संचालक के यहां भी कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है

ACB Rajasthan (@AcbRajasthan) | Twitter

कि इनके खिलाफ ACB ने पिछले दिनों मिली शिकायतों के आधार पर आय से अधिक संपत्ति दर्ज करने की शिकायत की थी। इसके बाद गुरुवार को अचानक ACB की टीमों ने इनके ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, जयपुर में तैनात एक्सईएन निर्मल गोयल के मानसरोवर में मध्यम मार्ग स्थित आवास पर छापेमारी की कार्रवाई हुई।