योगी सरकार पर बदले की भावना से कार्यवाही के लग रहे आरोप


सोशल मीडिया में हरदोई, उत्तरप्रदेश में एक धार्मिक स्थल को हटाने पर विवाद को लेकर योगी सरकार को विरोध झेलना पड़ रहा हैl कहा जाता है राम मंदिर के जमीन सम्बन्धी विवाद के कारण ऐसा किया गयाl

हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले (Hardoi District) में  देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित काशीराम कालोनी (Kashiram Colony) में सरकारी जमीन पर अवैध रूप बने एक धार्मिक स्थल (Religious Place) को प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटवा दिया. ईओ ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले ने खुद ही अपने लोगों के साथ मिलकर इसे हटाया है.

जानकारी के मुताबिक, काशीराम कालोनी में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर एक इबादतगाह बनाए जाने का मामला सामने आया था. ईओ नगर पालिका ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सगीर अहमद ने सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है. इस पर उनको नोटिस जारी किया गया था. ईओ ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद उन्होंने इसे हटाने की बात कही थी. शुक्रवार को सीओ सिटी समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में टीन-शेड से निर्मित अवैध इबादतगाह को हटवा दिया गया.

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा
इसको लेकर अब बजरंग दल वालों ने आपत्ति जताई थी. जिसके बाद इसको अवैध अतिक्रमण बताकर हटा दिया गया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा.