बॉर्डर पर 56 किलों हेरोइन मामलें का मुख्य आरोपी चढ़ा NCB ने दबोचा


 

बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में बीते दिनों बीएसएफ द्वारा हेरोइन की तस्करी का बड़ा पर्दाफाश करते हुए 56 किलो हेरोइन बरामद की उस कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए। बीएसएफ द्वारा अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जाती है अब इस मामले में एनसीबी जोधपुर को बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी जोधपुर ने इस मामले में जसबीर उर्फ मोनी उर्फ बॉस को गिरफ्तार किया है साथ ही रेकी करने वाले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस मामले का एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। एनसीबी जोधपुर की यह बड़ी कार्रवाई अभी भी जारी है।