
शार्ट सर्किट से गाड़ी में आग लगी, 20 मिनट तक एक के बाद एक होते रहे धमाके, देखे वीडियो
कोटा के सुल्तानपुर कस्बे में देर शाम एक वैन में भीषण आग लग गई। कस्बे के भौंरा रोड पर हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई।आग की लपटें देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई। गाड़ी में एक के बाद एक धमाके होते रहे। करीब 20 मिनट तक आग तेजी से बढ़ती गई। आग लगने के चलते गाड़ी पूरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, आग लगने के कारण अभी तक सामने नहीं आए।
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को सरकारी ITI के सामने कल्लू भाई कपड़े वाले की गाड़ी खड़ी थी। उसमें अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने गाड़ी को धकेले कर बीच रोड पर ला दिया। धीरे-धीरे आग बढ़ती गई। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ युवक मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। गाड़ी में एक के बाद एक 4-5 धमाके हुए। जिस जगह गाड़ी में आग लगी,वहां से कुछ दूरी पर एक वेन में गैस रिफलिंग की जा रही थी। लेकिन, समय रहते ड्राइवर ने गाड़ी वहां से निकाल ली। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।


