मारपीट कर सोने चांदी के आभूषण छीनने का आरोप, मामला दर्ज


 

Bikaner बुधवार को पांचू पुलिस थाना में मारपीट कर सोने के आभूषण छीनने का मुक़दमा दर्ज हुआ है। पांचू निवासी परिवादी जेठी पत्नी हड़मानाराम जाट ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बुधवार सुबह वह अपने पति के साथ घर से ढाणी जा रही थी। तभी घर पड़ोसी रामूराम, ओमप्रकाश, हरिराम, सुगनाराम जाट ने एकराय होकर पति का शर्ट पकड़कर गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। मैंने बीच बचाव किया तो उक्त लोगों ने मुझे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इतने में मूली पत्नी कानाराम, लिछमा पत्नी रामूराम, कौशल्या पुत्री कानाराम, रामेती पत्नी ओमप्रकाश एकराय होकर आई और उसे पकड़कर कपड़े फाड़ दिए। गले में पहना सोने के फुलड़े छीन लिए। मुझे व मेरे पति को जमीन पर गिराकर लातों व लाठियों से मारने लगे। लोगों ने बीच – बचाव कर छुड़ाया। जाते समय घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकियां दी।