
काबीना मन्त्री की मेहरबानी – ईसीबी व सीईटी लोन के भरोसे जिन्दगानी – एडवोकेट गोस्वामी
बीकानेर : एम पी पुनिया पूर्व प्राचार्य ईसीबी का फर्जीवाड़ा – काबीना मन्त्री के रिश्तेदारो की फौज – ने ईसीबी व सीईटी के वित्तीय संकट को विकराल रूप दे दिया है – जय प्रकाश भाभू प्राचार्य के घोटाले – गबन- ने इसे पतन की राह मे अग्रसर कर दिया है – सैकड़ो छात्रो की 15-17 करोड़ फीस के रूपयो का दुरुपयोग अनवरत रूप से होने के बावजूद तकनीकी शिक्षा विभाग के मन्त्री की चुप्पी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही है – कि कही बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय व सीईटी व ईसीबी कोलेजो को जानबूझकर सुनियोजित तरीके से पतन की ओर तो नही ढकेला जा रहा – क्यो नही ईसीबी व सीईटी कोलेजो की वित्तीय स्थिति के लिए स्थाई हल तरसा जा रहा है ।
एड़वोकेट सुरेश गोस्वामी ने बताया कि – एम बी ए संकाय का संचालन बन्द कर किया जाये- माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार 10-4-2006 के पश्चात नियुक्त शैक्षणिक कर्मचारियो को निकला जाये- पोलोटैनिक कोलेज बन्द होने के बाद शैक्षणिक कर्मचारियो को निकाला जाये – करोड़ो रूपयो के होस्टल घोटाले की जांच करवाई जाये – गबन घोटाले व वित्तीय अनियमितता की जांच की जाये – एडवोकेट सुरेश गोस्वामी ने बताया कि काबीना मन्त्री को खुश करने के लिए ईसीबी व सीईटी को पतन मे ना ड़ाल कर जन हित मे कठोर निर्णय लिये जाये – तब बीकानेर मे तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा – एड़वोकेट सुरेश गोस्वामी


