सूने और बंद पड़े मकानों सेंध मारने वाली गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे देते थें वारदात को अंजाम, देखे खबर


 

बीकानेर। तिलक नगर और व्यास कॉलोनी क्षेत्र में सूने और बंद मकानों से घरेलू सामान,नकदी और आभूषणों को पार करने की एक गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई व्यास कॉलोनी पुलिस टीम ने एसपी प्रीति चंद्रा के निर्देशो पर की है। पुलिस ने बीते दिनों क्षेत्र में हो रही चोरियो को पकडऩे के लिए टीम का गठन किया। जिसके बाद टीम ने रिहायशी इलाके में घूमने वाले संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की और कैमरों से कुछ फुटैज खंगाली। पुलिस ने सादे वस्त्रों में रैकी की गयी। जिसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को दस्तायाब किया। पुलिस ने सद्दाम हुसैन,रोहित नायक,रेंवतराम,महेन्द्र नायक,राहुलसिंह,अजय भाट,महेन्द्रराम,उमेश को गिरफ्तार किया है। जिनसे लगातार चोरियों के बारे में पूछताछ जारी है। आने वाले दिनों में इनसे कई वारदातों के राज से पर्दा उठ सकता है।

ऐसे देते थें वारदात को अंजाम:-
पुछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले एक साथ शराब,चिलम आदी पीते थे और उसके बाद चोरी,नकबजनी की वारदात का प्लान तैयार करते। इसके बाद गैंग के दो लोग सुने और बंद मकानों की रैकी करते। देर रात योजना के तहत घटना को अंजाम देते और कुछ सदस्य बाहर भी ध्यान रखते।

कार्रवाई करने वाली टीम:
जेएनवीसी थानाधिकारी अरविंद भारद्धाज,एसआई सुषमा,एएसआई रिषी कुमार,एएसआई राधेश्याम,रोहिताश,सूर्यप्रकाश,रघुवीरदान,राकेश कुमार और राकेश कुमार शामिल रहें।