राजस्थान में लॉकडाउन को लेकर बड़ी खबर,पढ़े


  • जयपुर। प्रदेश में आगामी 24 मई को लॉकडाउन की पाबंदिया खत्म हो रही है इससे पहले ही प्रदेश मुखिया अशोक गहलोत ने शनिवार को कैबिनेट की बैठक मे सभी मंत्री ने आगामी 15 दिन और लॉकडाउन बढ़ाने की राय दी है। प्रदेश के अधिकतर मंत्रियों ने गहलोत को कहा कि अभी लापरवाही करना आगे के लिए खतरा है और लॉकडाउन को 15 दिन और आगे रखा जाये। अगर गहलोत मंत्रियों की राय को मानते है तो अब लॉकडाउन 10 जून तक बढ़ सकता है। लेकिन इस पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री स्वयं लेंगे। पिछले चार पांच दिन से पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों कमी आई है लेकिन मौतों के आंकडृों में कमी नहीं आई है।