बीकानेर: मंत्री भाटी के नजदीकी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सेवड़ा की सड़क हादसे में मौत


बीकानेर। बीकानेर के रामपुरिया कॉलेज के पूर्व छत्रसंघ अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के राज्य सचिव जितेन्द्रसिंह सेवड़ा का गुरुवार को देर रात सड़क दुर्घटना में दु:खद निधन हो गया है। इनके साथ एक अन्य शैलेन्द्र (छेलू) की भी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है नोखड़ा के पास एक ट्रक से उनकी गाड़ी जा भिड़ी।

ये वर्ष 2014-15 में रामपुरिया कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। जितेन्द्र सिंह सेवड़ा यूथ विंग में उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी के सबसे विश्वस्त कार्यकर्ता एवं परिवारिक सदस्य की तरह थे।