Rajasthan live 24×7 की अपील “कोरोना को हल्के में ना लें घरों में सुरक्षित रहें मास्क पहने”
- नर्सिंग डे की पूर्व संध्या पर राजस्थान राज्य एल एच वी एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष कमला द्वारा जिले की सभी बहनों व नर्सेज को नर्सिंग डे की शुभकामनाएं दी गई।
- वहीं जिलाध्यक्ष कमला ने बताया कि वर्तमान में जो कोरोना महामारी देश में फैली हुई है। उसमें लोगों के जीवन को बचाने में कार्य करते हुए जो भी कोरोना योद्धा शहीद हुए उन्हें संगठन द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
- इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी संगठन की बहने जी जान से लोगों की सेवा में लगी हुई है,व साथ ही साथ सैकड़ों की तादाद में वह इस बीमारी का शिकार भी हुई है। हमारी सहानुभूति उनके व उनके परिवार के साथ है। वहीं कोरोना बचाव के लिए लाखों-करोड़ों वैक्सीन टीके भी नर्स बहनों द्वारा लगाए गए हैं।
- कार्यक्रम के दौरान मौजूद संगठन की सदस्यों ने प्रण लिया कि वे जी जान से इस देश की व लोगो की सेवा करेंगे। व इस प्रोफेशन की जन्म दात्री फ्लोरेंस नाइन्टेनगल की तरह इस महामारी का खात्मा करेंगे ।इस मौके पर चंदा शर्मा,कविता चौधरी,कमलेश मीना,लष्मी ,निर्मला, सुमन, प्रीति आदि द्वारा भी अपने विचार नर्सिंग डे की पूर्व संध्या पर रखे गए ।