कल से जा सकेंगे आम जायरीन, अजमेर विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह


  • बीकानेर
  • लगातार कोरोना का दंश झेल रही दुनिया को अब सरकारें थोड़ी रियायत बरत रही है। राजस्थान राज्य सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है।कल से लोग विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में भी जा सकेंगे। दरगाह प्रशासन द्वारा रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और बाकायदा दरगाह में आने वाले सभी जायरीन को कोरोना से जुड़े नियमों का पालन सख्ती से करना पड़ेगा।