प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की स्थिति पर देशभर के प्रमुख डॉक्टरों से बातचीत करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे देश की शीर्ष फार्मा कंपनियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे नए मामलों के बीच यह बैठक होने जा रही है।