पंखी सेट करते वक्त पैर फिसलने से पानी में डूबने से किसान की मौत


  • बीकानेर खेत में पंखी दुरस्त करते वक्त अचानक पांव फिसलने के बाद पानी में गिरे काश्तकार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस आशय की मर्ग मृतक के भाई बींझासर, थाना पल्लू हनुमानगढ़ हाल चक 03 डीएलएसएम निवासी विक्रम बावरी ने छत्तरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। जिसमें उसने बताया कि उसका भाई नरेश (25) पुत्र बाबूलाल बावरी चक 03 डीएलएसम निवासी करीमा खातून पत्नी हाकम अली के खेत में काश्त करता था। जो कि कल खेत में बनी पानी की डिग्गी से फसल की सिंचाई करने के लिए पंखी सेट कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसलने से वह पानी में जा गिरा। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। मामले की जांच खुद थानाधिकारी रतनलाल कर रहे है।