भीतरी परकोटे सहित शहरभर में गणगौर पूजन की धूम मची है। गुरुवार को कई क्षेत्रों में बालिकाओं ने गणगौर का पूजन कर शाम को विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर गणगौर माता के भोग लगाया। पुष्करणा स्टेडियम के समीप छोटी बालिकाओं ने गणगौर का सामूहिक पूजन किया। इस दौरान कई गणगौर की प्रतिमाओं का नख से लेकर शिख तक विशेष शृंगार किया। गणगौर प्रतिमाओं को नए वस्त्र पहनाएं।
पूजन आरती के बाद अलग-अलग तरह के व्यजंनों का भोग लगाया। पारम्परिक गीतों की प्रस्तुति से गणगौर को रिझाया। पूजन-गायन में रीटा बोहरा, राधिका बिस्सा, खुशी, नंदनी, सोनू, दिपीका, पीकू, राधे, एकता सहित छोटी बालिकाओं ने भागीदारी निभाई