ग्राम पंचायत सींथल के राजीव गांधी सेवा केंद्र में बुधवार को राज सरकार की मुख्यमंत्री संजीवनी स्वास्थ्य बीमा योजना का शिविर दूसरी बार लगा। इस शिविर के प्रभारी एंव ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ आचार्य ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी महोदय के आदेशों की पालना में शिविर में ई मित्र संचालक रघुवीर आढा उपस्थित रहे।
बुधवार को तकनीकी कारणों के कारण साइट नही चलने से कुछ समस्या हुई। ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ आचार्य ने बताया कि राजीव गांधी सेवा केंद्र में दूसरे लगने वाले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शिविर को लेकर प्रचार प्रसार किया हुआ था इसलिए लोग आ रहे थे ।
ग्राम पंचायत सहायकरमेश बिठू शिविर का संचालन संभाला तो वहीं कार्यालय सहायक मालाराम नाई ,मानदान भी शिविर की व्यवस्था देखी।
सरपंच मन्नुदेवी बिठू ने ग्राम वासियों से अपील की है कि मुख्यमंत्री संजीवनी हेल्थ बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने को कहा है।