बीकानेर में आज 31 कोरोना पॉजिटिव अप्रैल माह में 166 कुल आंकड़ा पहुंचा 29493


  • बीकानेर, 5 अप्रैल।
  • कोरोना की रफ़्तार में दिन ब दिन बढ़ती जा रहा है। बीकानेर सी एम एच ओ  ने बताया कि सोमवार को बीकानेर में 31 रोगी सामने आए हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के मामले में  वर्ष 2020 की तर्ज पर  2021  का अप्रैल भी चिंताजनक स्थिति  पैदा कर रहा है।   1 अप्रैल को 32   , 2 अप्रैल को 21  व   3 अप्रैल को 39   पॉजिटिव 4 अप्रैल को 43 व आज  5 अप्रैल को 31 कोरोना पॉजिटिव  आने से जनता सकते में है। अप्रैल 2021  में  कुल 166 कोरोना पॉजिटिव  आ चुके  हैं.   जांच सूचि में रेलवे स्टेशन पर लिए गए सैम्पल्स  में भी कई लोग पॉजिटिव आये हैं।  अतः  बाहर से आने वाले लोगों के सैम्पल्स ज्यादा से ज्यादा लेने की आवश्यकता है।  अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह  में  बड़ी संख्या में कोरोना पाॅजीटिव रिपोर्ट हुए हैं। आवश्यकता कि  बीकानेरवासी सरकारी गाइडलाइन की पालना करें। बीकानेर में कोरोना गाइडलाइन्स की पालना नहीं हो रही है। कोरोना रोगियों का बढ़ता ग्राफ स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।अशोक गहलोत सरकार ने नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है जो 19 अप्रैल तक लागू रहेगी।