
29 जिलों में पाताल में भी नहीं बचा पानी!, देखे खबर
अब कोई रिकॉर्ड नहीं
राज्य सरकार ने 5 श्रेणियों में ट्यूबवैल खोदने की अनुमति जारी की है। अब तक कितने ट्यूबवैल खोदे गए, इसकी जानकारी न तो जिला प्रशासन को है, न भूजल विभाग को। अब ट्यूबवैल खोदने के लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।
दोहन में 5 प्रतिशत की कमी, सुरक्षित क्षेत्र भी घटे
रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के भूजल दोहन की स्थिति में सुधार हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार 2017 में भूजल का दोहन लगभग 139 प्रतिशत था, जो 2020 में लगभग 134 प्रतिशत यानी 5 प्रतिशत कम दर्ज हुआ है। हालांकि इसका ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि सुरक्षित क्षेत्रों में भी कमी हो रही है।
तुलनात्मक स्थिति
क्षेत्र —— 2017 —— 2020
अतिदोहित —— 185 —— 205
सुरक्षित —— 45 —— 39
क्रिटिकल —— 33 —— 26
सेमी क्रिटिकल —— 29 —— 22


