अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया गलत काम, मुकदमा दर्ज, देखे खबर


  • बीकानेर।
  • नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बज्जू पुलिस थाने में पीडि़ता ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर आरोपी गोपीचंद पुत्र हरिकिशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
  • मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने बालिका को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी का पीडि़ता के घर पर दूध ले जाने को लेकर आना जाना था। इसी के चलते मौका पाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।