बीकानेर की डूंगर कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ करने पर टोकने वाले छात्रों से लोहे के सरियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिनके साथ मारपीट की गई वे डूंगर कॉलेज के 2 छात्र बताए जा रहे है। जिन्होंने इसी कॉलेज की एक छात्रा से छेड़छाड़ किए जाने का विरोध किया था। जानकारी के मुताबिक छात्रा के साथ पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ हो रही थी। इसी के चलते शनिवार को कॉलेज परिसर में बैठे दो युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए छात्रों ने सरिए व लाठी से मारपीट करनी शुरू कर दी। लगभग यह सिलसिला दस से पन्द्रह मिनट तक चलता रहा। जिससे एकबारगी कॉलेज में अफरातफरी मच गई।
बाद में कॉलेज के छात्र लामबंद होने शुरू हुए तो आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम में महेन्द व आरव को चोटें आई है। जिनको इलाज के लिए हॉस्पीटल लेकर गए। इसकी सूचना पर जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। किंतु समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं हुआ था।