
यूनिवर्सिटी में कुलपति ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेड़ा; 3 छात्र घायल
इससे पहले राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) परिसर में स्थित विवेकानंद पार्क में ABVP के राष्ट्रीय सह संघटन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, प्रांत संगठन मंत्री अर्जुन तिवाड़ी सहित करीब 100 कार्यकर्ता और छात्र अपनी मांगों को लेकर सभा कर रहे थे। सभा के बाद ये सभी कुलपति सचिवालय कुलपति से मिलने पहुंचे, जहां पुलिस ने इन्हें कुलपति सचिवालय गेट पर ही रोक लिया। यहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान पुलिस के जवानों और प्रदर्शनकारियों में प्रवेश की बात को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए वहां से प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ा। जिसमें तीन छात्रों को चोटें आ गईं। दो को एम्बुलेंस से SMS अस्पताल भिजवाया गया। वहीं घटना के बाद नाराज प्रदर्शनकारी कुलपति सचिवालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए।


