बीकानेर में भी ठगी गैंग सक्रीय, भाभी बनकर ननंद की शादी में मेकअप के लिए किया फोन, खाता साफ होते होते बचा


  •  बीकानेर/ 4 सितम्बर 
  • लॉकडाउन के चलते आज बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो रहे हैंl  बैंक भी खुश हैं कि उनकी ब्रांचों में लोगों की संख्या कम होने से कोविड-19 का खतरा नहीं के बराबर हो गया है और ग्राहक इस वजह से खुश हैं कि घर बैठे ही उनके सारे काम हो रहे हैं l लेकिन इन दोनों के बीच जालसाज भी है जो बैंक तथा ग्राहकों की इस सहूलियत का फायदा उठा कर लोगों का चूना लगा रहे हैं l
  • ऐसा ही अभी बीकानेर में चल रहा है l बीकानेर में अभी ब्यूटी पार्लर्स वालो के पास दुल्हन मेकअप का कहकर उनसे पैकेज जानते है फिर उनको अपने आप को आर्मी मेन बताकर आर्मी मर्जेंट मशीन से पेमेंट से पैसे ट्रान्सफर करने का बोला , व्यक्ति को कहा कि मेरे को पैसे ऑनलाइन ही भेजने है। मैं तुम्हारे खाते में एक बार 5 रुपैये डाल देता हूं। जिस से अकाउंट कन्फर्म हो जाये l  इसके बाद जालसाज ने गूगल पे अकाउंट मांगे, जो कि व्यक्ति ने दिए नही । थोड़ी देर बाद व्यक्ति के वाट्सऐप पर एक लिंक आया। लिंक ओपन किया नही तो गाली ग़लोच पर उतर आया l

  • रोज नए मोबाइल नम्बर से फोन करते है कभी महिला फ़ोन करके दुल्हन मेकअप के बारे में पूछ कर ,अपने पति को आर्मी मेन बताकर फोन ट्रान्सफर करके ठगी करते है l ऐसी गैंग इन्टरनेट से मोबाइल नम्बर निकालकर फोन कॉल्स से अकाउंट साफ़ कर रही हैl

 


यूं बच सकते हैं ठगी
की वारदाताें से
  • किसी भी तरह के लालच में नहीं फंसे।  बैंक और ई-वाॅलेट कंपनियां कभी भी काेई गाेपनीय जानकारी आपसे माेबाइल पर काॅल करके, एसएमएस और ई-मेल करके नहीं मांगेगी।
  • फ्री वाई-फाई के चक्कर मेें नहीं पड़ें, और न ही किसी दूसरे के कंप्यूटर पर लाॅगिन करें। यदि दूसरे का कंप्यूटर या लैपटाॅप इस्तेमाल करना ही है ताे इनकाॅग्निटाे माेड पर ही करें।
  • लालच भरे ई-मेल पर क्लिक नहीं करें। फर्जी वेबसाइट्स पर भी क्लिक नहीं करें। लालच भले कराेड़ाें का हाे, हमें समझना हाेगा कि दुनिया में काेई चीज फ्री नहीं है।