चालक ने अचानक मारा ब्रेक, चली गई तीन जान


  • rajasthanlive24x7,भीलवाड़ा । गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार मध्य रात्रि बाद कंटनेर ट्रक की टक्कर से कार में सवार सास-बहू समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घयलों को बिजयनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। The driver suddenly hit the brake, lost three lives in bhilwara

     

  • जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा-अजमेर जिले की सीमा के मध्य स्थित खारी नदी की पुलिया पर भीलवाड़ा जिले के हिस्से में सोमवार मध्य रात्रि को अजमेर से भीलवाड़ा की तरफ आ रही कार ने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार को अचानक ब्रेक लगाए, इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे कंटेनर ट्रक अपनी गति को नियंत्रित नहीं कर सका और कार को पीछे से टक्कर मार दी।

     

  • दुर्घटना भीषण होने से कार के पीछे के हिस्से के परखच् चे उड़ गए। घटना में कार में सवार ९ लोगों में से 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पर गुलाबपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार में फंसे शवों व घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए बिजयनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक और महिला की मौत हो गई। एक पुरुष व दो महिलाएं को गंभीर हालत में भीलवाड़ा रैफ र किया गया।

     

  • कार में सवार एक वर्ष व तीन वर्ष की आयु के बच्चे बाल बाल बच गए। पुलिस के अनुसार कार सवार सभी मूलत: करेड़ा निवासी है। घटना में मृत महिलाओं का एक शव विजयनगर व दो महिलाओं के शवों को गुलाबपुरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।
    घटना में करेड़ा निवासी रामेश्वर की धर्म पत्नी प्रभा देवी (८०) तथा पुत्रवधू सत्यवती (५५) दीपक दाधीच व किरण (३८) पत्नी अनिल दाधीच निवासी छविपुरा-इंदौर की मृत्यु हो गई। इसी प्रकार हिमांशु (३३) पुत्र दिनेश जोशी निवासी आर्यवर्त कॉलोनी भीलवाड़ा एवं ज्योति (५०) पत्नी तेज प्रकाश शर्मा निवासी बहोरा एवं विनु जोशी घायल हो गए।