लावारिस हालत में सड़क पर पड़ी मिली महिला,सड़क पर मिलने पर हड़कंप मच गया


  • rajasthanlive24x7,Bikaner/झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के चौराड़ी गांव में एक लावारिस महिला के अचेत हालत में सड़क पर मिलने पर हड़कंप मच गया. मौके पहुंची पुलिस ने महिला को जीवन ज्योति रक्षा समिति की एम्बुलेंस से इलाज के लिए सूरजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया. पुलिस को महिला के पास से कीटनाशक शीशी और अन्य छुटपुट सामान भी बरामद हुए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई.
  • सोशल मीडिया में महिला की फोटो वायरल होने के बाद महिला की शिनाख्त अगवाना की लक्ष्मी पत्नी सुनील के रूप में हुई. महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों की घटना की जानकारी दी. सूरजगढ़ सीएचसी में ईलाज कर रहे चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनू के बीडीके हॉस्पिटल रेफर कर दिया.पुलिस ने महिला को यहां से रैफर कराने के बाद अपनी जांच शुरू कर दी है. महिला के पास मिले सामान को देखकर प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है. पूरी जानकारी तो महिला के परिजनों के आने के बाद उनके द्वारा दी जाने वाली जानकारी और महिला के होश में आने के बाद ही मिल पायेगी.