ट्रेन की चपेट में आने से 34 वर्षीय युवक की मौत


  • बीकानेर
  • ट्रेन के आगे आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना पलाना रेलवे स्टेशन की है। देशनोक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी गली नंबर 2 निवासी 34 वर्षीय भवानी सिंह पुत्र जालम सिंह राजपुरोहित ट्रेन के आगे टकराया और उछल कर ट्रैक से थोड़ी दूर गिर गया।
  • टक्कर इतनी तेज़ थी कि पटरियां भी खून से सन गई और युवक का सर धड़ से अलग हो गया। वहीं उसके सर पर गंभीर चोटें लगी। हाथ से काफी मांस बाहर निकल आया।
  • युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास मिले एक खाद्य बीच के लाइसेंस से उसकी पहचान हुई। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह अचानक हादसा हुआ है या फिर जान बुझकर ट्रेन के आगे कूदा था।