अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ डीएसटी ने की कार्रवाई करीब 10 लाख की शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा


बीकानेर/चुरू। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बस में छिपाकर ले जायी जा रही अवैध शराब को जप्त किया हैं। यह कार्रवाई चुरू के हमीरवास थाना क्षेत्र में डीएसटी की टीम ने की हैं। टीम ने सूचना के आधार पर बस को रूकवाया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस के फर्श में छिपाकर ले जायी जा रही अवैध शराब को जप्त कर लिया हैं।

जिसकी कीमत करीब दस लाख बताई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह शराब हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए जप्त कर लिया हैं साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से अवैध शराब के सम्बंध में पूछताछ की जा रही हैं। टीम के प्रभारी राकेश सांखला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी हैं। बता दे कि पिछले सात दिनों में डीएसटी की जिले में यह 7वीं बड़ी कार्रवाई की हैं।