
बीकानेर:दोगुने किराए के साथ चूरू व हिसार के लिए ट्रेन शुरू, छह मार्च से चलेगी रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन
बीकानेर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बीकानेर मंडल में आठ स्पेशल अनारक्षित ट्रेन मंगलवार से शुरू कर दी है। इसमें बीकानेर की दाे ट्रेन शामिल है। हिसार-बीकानेर अनारक्षित 8 डेमू कोच युक्त ट्रेन हिसार से रात 2.50 बजे रवाना होकर सुबह 9.20 बजे बीकानेर पहुंचेगी। बीकानेर से शाम 6.30 बजे 12 डेमू कोच युक्त ट्रेन रवाना होकर रात 12.50 बजे हिसार पहुंचेगी।
ये ट्रेन डूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, सिवानी मार्ग से होकर सभी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। बीकानेर-चूरू अनारक्षित 8 डेमू कोच युक्त ट्रेन दाे मार्च से बीकानेर से रात 10 बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे चूरू पहुंचेगी। चूरू से दोपहर 1.25 बजे रवाना होकर यह 12 डेमू कोच युक्त ट्रेन शाम 5.15 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वहीं बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन छह मार्च से शुरू हाेगी।
ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 4.35 बजे रवाना होकर दोपहर 1.20 बजे बीकानेर स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में 2.10 बजे बीकानेर से रवाना होकर रात 11 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस ट्रेन के अलावा मंडल मेंं सात और पैसेंजर ट्रेन शुरू हाेगी।
काेलकाता स्पेशल ट्रेन में सैकेंड एसी काेच बढ़ाया : बीकानेर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन में रेलवे ने एक सैकंड एसी काेच बढ़ाया है। बीकानेर से 4 से 25 मार्च एवं कोलकाता से 5 से 26 मार्च तक अस्थाई बढ़ोत्तरी की गई है।



