पब्लिक पार्क में एंट्री गेट से लेकर जूनागढ़ तक के क्षेत्र में लाइटिंग पर विशेष कार्य – मेहता


  • बीकानेर।
  • जिला कलेक्टर ने कहा कि पब्लिक पार्क एरिया नाइट टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए पब्लिक पार्क में एंट्री गेट से लेकर जूनागढ़ तक के क्षेत्र में लाइटिंग पर विशेष कार्य करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं रहे। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में नगर विकास न्यास सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए ।

हेरिटेज वॉक
में सुधार के निर्देश
  • जिला कलेक्टर ने नगर विकास न्यास सचिव को हेरिटेज वॉक में आवश्यक सिविल कार्य व मरम्मत के साथ नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हेरिटेज वॉक पर प्रॉपर साइनेज लगे। इस मार्ग पर स्थित दुकानों में सजावट कर इन्हें आकर्षक रूप दिया जाए। हैरिटेज वॉक के जरिए शहर की संस्कृति की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलहदा पहचान मिल सकती है , इसे सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों की राय ले और यह देखें कि इस रूट को किस प्रकार और आकर्षक बनाया जा सकता है।