पद्मश्री डॉक्टर ने पत्नी को बिना बताए लगवाई कोरोना वैक्सीन, बीवी ने की ‘ऐसी की तैसी’, देखे वीडियो


  • मियां-बीवी के बीच नोंकझोंक होना आम बात है. पर अगर ये कहासुनी लाइव वीडियो में हो जाए तो ये वायरल न हो, ऐसा मुमकिन नहीं. ऐसा ही एक वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. खास बात ये है कि इस वीडियो में देश के एक नामी डॉक्टर साहब दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप में दिल्ली के सीनियर डॉक्टर केके अग्रवाल दिख रहे हैं. क्लिप के दौरान डॉक्टर साहब लाइव कर रहे थे. उसी समय उनकी पत्नी का फोन आ गया और पत्नी ने फोन पर तगड़ी क्लास लगा दी.
  • दरअसल पद्मश्री अवॉर्ड डॉक्टर केके अग्रवाल की पत्नी इसलिए गुस्से में थी क्योंकि उन्होंने अकेले ही कोरोना वैक्सीन लगवा ली. ये खबर पता चलते ही पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उनकी तेज आवाज फोन से बाहर तक सुनाई दे रही थी. अब यही वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
  • वायरल वीडियो में डॉक्टर साहब पत्नी को समझाने की कोशिश करते भी दिख रहे हैं. वे बार-बार कह रहे हैं कि मैं तो केवल पता करने गया था. लग रही थी तो लगवा ली. वहीं पत्नी बार-बार ये कहती सुनाई दे रही हैं कि मुझे क्यों नहीं लेकर गए. झूठ मत बोलो.
  • डॉक्टर साहब ये भी कहते हैं कि मैं अभी लाइव हूं, बाद में बात करता हूं. पर वो उनकी बात सुनने को तैयार नहीं होतीं. कमाल तो तब हो जाता है जब फोन रखने से पहले वे ये कह देती हैं कि मैं अभी लाइव आ के तुम्हारी ऐसी की तैसी करती हूं.